Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024 | मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना

Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024 राज्य सरकार के संकल्प पत्र 2023 मैं यह घोषणा की थी कि सभी वंचित वर्गों तक  शिक्षा की पहुच  को आसान करने की दृष्टि से आगामी समय में अल्प आय वर्ग,लघु\सीमांत  किसानों, बटाईदार और खेतिहर श्रमिकों के परिवार के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 1 जुलाई 2024 से निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की गई है | मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की राजकीय निधि कोष राशि माफ की  जाएगी | जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुल्क, शिक्षण शुल्क, प्रयोगशाला शुल्क सम्मिलित है | Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें,योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज ,पात्रता आदि जानकारी नीचे दी हुई है |

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana 2024 Overview

Name Of Scheme मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना
Scheme Purpose  सभी वंचित वर्गों तक शिक्षा की पहुच  को आसान करना 
Yojana Start Date 01-07-2024
Sector of Yojana Rajasthan
Benafit of Scheme राजकीय महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की राजकीय निधि कोष राशि माफ की  जाएगी
Apply Process महाविद्यालय में प्रवेश आवेदन में  YES करने पर दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे
Official Website https://evaluation.rajasthan.gov.in/scheme/
Monitoring of plan implementation प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय

 

मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना कब शुरू की गई

Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024  के तहत अब गरीब व जरूरतमंद किसान  के बच्चों को राजस्थान सरकार के द्वारा केजी से पीजी  तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी | इसके लिए राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना 01 जुलाई 2024 से लागू की जाये गी  | इस योजना के तहत लघु किसान,बटाईदार किसान,श्रमिक के बच्चों को केजी से पीजी  तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी | इस  योजना के तहत आवेदन करने की बाद छात्र-छात्रा की राजकीय निधि कोष की राशि माफ कर दी जाएगी |

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना आवश्यक दस्तावेज 

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन के साथ अभ्यर्थी को निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगे | इसी योजना के तहतबालक एवं बालिका दोनों लाभ ले सकते हैं लेकिन राजस्थान के स्थाई मूल निवासी होना आवश्यक है

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि से संबंधित कागज
  • उज्ज्वला योजना में चयनित
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र 
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • श्रमिक कार्ड
  • मनरेगा  जॉब कार्ड
  • मोबाईल नंबर

यदि आवेदन कर्ता उपरोक्त किसी भी श्रेणी के अंतर्गत पात्र है तो इस हेतु अपना शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न करेगा

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2024 के लिय पात्रता

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभ हेतु पात्रता का निर्धारण सरकार के द्वारा किया गया है | जो बालक निम्नलिखित शर्तो को पूरा करता है |  वह मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साही योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र है

  • अल्प आय वर्ग छात्र -छात्रा के अभिभावक माता-पिता की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये या इससे कम हो  |
  • लघु \सीमान्त किसान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा परिभाषित जिसकी जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं | आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है आप वहां से डाउनलोड कर सकते हैं
  • बटाईदार किसान जिस किसान के पास ही स्वयं की भूमि नहीं है वह दूसरे की भूमि को उपयोग में लेकर कृषि कार्य करता है जो कि इस शर्त पर कि उसका कुछ हिस्सा जमीन के मालिक को देगा
  • खेतिहर श्रमिक भूमि है कृषि मजदूर वे व्यक्ति होते हैं जिनके पास स्वयं की भूमि नहीं होती है वह कृषि से संबंधित कार्य मजदूरि श्रमिक के रूप में करते हैं
  • इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है|
  • मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ लेने हेतु केवल राजकीय विद्यालय में नियमित अध्ययन करने वाले बच्चों को ही लाभ देय है

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के मुख्य उद्देश्य निम्न अनुसार है

  • लघु सीमांत किसान बटाईदार किसानऔर श्रमिक किसानों के बच्चों कोक सेग तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करना इस  योजना का मुख्य उद्देश्य है |
  • बालक और बालिकाओं को शिक्षा का बढ़ावा देना |
  • गरीब किसान के बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें उच्च शिक्षित करना |
  • किसानों के  बच्चों को  आत्मनिर्भर बनाना |

How to Apply Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ लेने वाले बालक बालिका की राजकीय निधि शुल्क{ प्रवेश शुल्क, शिक्षण शुल्क, प्रयोगशाला शुल्क) माफ किए जायेगा |  इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के शुल्क के जैसे विकास शुल्क,कीड़ा शुल्क ,सांस्कृतिक गतिविधियां शुल्क एव अन्य प्रकार के शुल्क आवेदक  से लिए जाएंगे |

राजकीय महाविद्यालय में इस  योजना के तहत लाभ लेने हेतु आवेदन कर्ता के  द्वारा निर्धारित कॉलम में हां करने पर दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे |

 

 

Rate this post

Leave a Comment